Skip to main content

DlightNews

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, लगा लापरवाही का आरोप
सहजनवा गोरखपुर | इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा अपनी लापरवाही के कारण काफी चर्चा में है अभी कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से ही कोरोना का बिना टिका लगे ही टीका लगने का प्रमाण पत्र जारी हो गया था और अब डिलीवरी के लिए आई प्रसूता की मौत हो गयी।

आपको बता दे कि सहजनवा थाना क्षेत्र के लुचुई वार्ड नं 10 की गर्भवती महिला ममता वर्मा पत्नी मनमोहन वर्मा को डिलीवरी के परिजनो ने सुबह में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया परिजनों का आरोप है कि महिला की डिलिवरी के लिए जितनी दवाये हो सके सब की सब बहार से मंगाया गया अस्पताल से कुछ भी नही मिला था सादे पर्ची पर लिखकर दवा मंगाई गई है। दोपहर के बाद महिला की मौत हो गयी मौत के बाद अस्पताल के सारे स्टाफ अस्पताल को छोड़ कर फरार हो गए।

मौत की सूचना पाकर परिजनो के साथ और भी जानने वाले अस्पताल पर पहुच गए। सूचना मिलने पर दो थाने सहजनवा और  गीडा थाने को फोर्स पहुच गयी और परिजनों को समझने लगी लेकिन परिजन ड्यूटी पर तैनात डॉ0 गुलशन गुप्ता, मिथिलेश पटेल,वंदना सिंह, को बर्खास्त करने और मुख्य  को बुलाने की मांग करने लगे। जिसकी सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सहजनवा सुरेश कुमार राय और सीओ कैम्पियरगंज अजय कुमार सिंह पहुचे और परिजनों को समझा बुझाकर कर हल्ला को शान्त किया साथ मे न्याय का आश्वासन भी दिया। आमजनमानस के लिए डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता हैं लेकिन जब डॉ0 ही ऐसा करने लगे तो आम जनता किस पर भरोसा करे।

मृतका की अभी करीब तीन साल की छोटी बच्ची है अब उसका कौन सहारा है पिता के अलावा, अगर देखा जाए तो इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की घोर लापरवाही है। लेकिन इसमें किसी का क्या जाता है डॉ0 हो या प्रशासन इन लोगो के लिए तो ये बस एक घटना है और कुछ नही लेकिन यहा पर तो किसी ने अपनी पत्नी,किसी ने अपनी बहन,किसी ने अपनी बहू,तो किसी ने अपनी माँ को खोया है । इस दौरान जब मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर से बात हुई तो जैसा लगा कि ये तो आम बात है हो जाती है लेकिन सीएमओ साहब जनता जानना चाहती है कि अगर किसी डॉ0 की लापरवाही से आपके साथ ये घटना हो जाती भगवान न करे कि हो लेकिन अगर हो जाती तो क्या आपके लिए भी सिर्फ ये हादसा होता? रात में पोस्टमार्टम के बाद सुबह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष सहजनवा से बात हुई तो उनका कहना था कि डॉ0 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जाच करके कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।