Skip to main content

DlightNews

खुशहाली का रास्ता गांव से होकर जाता है: शितल पांडेय

 *किसानों को समृद्ध बनाना मोदी व योगी का सपना: विधायक प्रतिनिधि* 

 *बेरोजगारों को रोजगार देना PM,CM का सपना : सुनील पासवान* 04/01/2022
 रिपोर्टर-दिलशाद चरगांवा, गोरखपुर
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग गोरखपुर मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा सोमवार को एनेक्सी भवन में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय और विशिष्ट अतिथि बांसगांव विधायक के प्रतिनिधि व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान थे।
  
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का एक दिवसीय मंडलीय जागरूकता कार्यक्रम में सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय और बांसगांव विधायक के प्रतिनिधि व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान  ने फिता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर लगे स्टाल का निरीक्षण किए। इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहा की मोदी व योगी का किसानों को समृद्ध बनाना ही सपना है। वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर अधिक से अधिक पैदावार होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी। कृषि विभाग द्वारा संचालित और सूक्ष्म उद्योग लगाने पर 40 से 60 प्रतिशत की सब्सिडी देकर बेरोजगार उद्यमियों को रोजगार देना ही PM व CM का सपना है। इस योजना द्वारा तकनीक ज्ञान, कौशल प्रशिक्षण तथा हैंड होल्डिंग सहायता सेवाओं के मध्य से उद्यमियों की क्षमता, प्रायोगिक उन्नयन के लिए सूक्ष्म खाद्य उद्यमियों को ऋण दिलाना आदि है। इसे अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। शीतल पांडेय पांडेय ने कहा कि कृषि खुशहाली का रास्ता गांव से होकर जाता है। एक जिला दो उत्पाद। इसमें टोराकोटा और काला नमक चावल आता है।इन सभी उत्पादों पर विशेष ध्यान की आवश्यकता है। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी, राजकीय प्रसंस्करण के प्रधानाचार्य दुर्गेश श्रीवास्तव, लीड बैंक प्रबंधक राम अधार सोनकर,जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह,जिला कृषि अधिकारी संजय यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर सी चौधरी, डॉ एस पी सिंह, डॉ अजित श्रीवास्तव,प्रभारी राजकीय उद्यान विजय प्रकाश शुक्ल निदेशालय अधिकारी मुनीश ने विस्तृत रूप से किसानों को बताए। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व अपर कृषि अधिकारी राम अवध यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, ओपी यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, किसान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।