Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेशगोरखपुर
गोरखपुर में लूट के रूपये,लूट के मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ़्तार।
गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशानिर्देश में व अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व राहुल भाटी सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन व जयन्त कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव , उ0नि0 रविन्द्रनाथ चौबे मय हमराही हे0का0 अनिस अहमद, का0 अनिल कुमार पाण्डेय , का0संतोष कुमार सिंह  व का0 रमेश प्रसाद के  वास्ते देखभाल क्षेत्र/ वांछित तलाश में मामूर होकर हाटा क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबीर की सूचना पर हाटा  बाजार रियांव मोड़ के पास बीयर की दुकान के पास घेराबन्दी करते हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिये नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम 1. मानसिंह पुत्र स्व0 रामसमुझ  निवासी पाण्डेयपार डढवा थाना गोला जनपद गोरखपुर उम्र करीब 29 वर्ष 2. देवेन्द्र उर्फ सतीराम पुत्र राम निवास निवासी पाण्डेयपार डढवा थाना गोला जनपद गोरखपुर उम्र लगभग 27 वर्ष 3. राजकुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र यादव नि0 पाण्डेयपार डढवा थाना गोला जनपद गोरखपुर बताये तथा जामा तलाशी से एक अदद नाजायज देशी तमन्चा  315 बोर व एक जिन्दा कारतुस 315 बोर , लूट की गयी मोबाईल व लूट के रुपये 30770 रुपये तथा लूट में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाईकिल बरामद हुई मौके पर आवश्यक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताये हुये  समय करीब 19.20 बजे बकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसे विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।


रिपोर्टर, रबिंद्रनिषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।