Skip to main content

DlightNews

सड़क में जगह - जगह गढ्ढे, राहगीर होते हैं परेशान

वर्ष पूर्व बने मार्ग का हाल है बेहाल, न ही सड़क हुई गड्ढा मुक्त और न ही हुआ सड़क का नवीनीकरण

प्रतापगढ़।सूबे के मुखिया ने स्पष्ट आदेश दिया था कि सूबे की सभी सड़कों को गढ्ढामुक्त कर दिया जाएगा किन्तु जनपद में कई ऐसी सड़कें हैं जो आज भी गढ्ढामुक्त नही हो सकी हैं उन्ही में से एक है घुइसरनाथ हाइवे से सटे नौबस्ता गांव को जोडने वाली सड़क जो आज भी दुर्दशा का शिकार है जिससे मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीर अक्सर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। वहीं गांव के बच्चों को भी पढ़ाई के लिए यातायात के संसाधन के लिए कठिनाई का सामना करते देखा जाता है । यह सड़क सिर्फ नौबस्ता ही नही अपितु समीप के अन्य चार - पांच गांवों को जोड़ती है बावजूद इसके चार सालों से जर्जर गढ्ढायुक्त सड़क से आवागमन करना इलाकाई लोगों की मजबूरी बन गई है। सूत्रों के मुताबिक यह सड़क जिला पंचायत द्वारा पिच कराई गई थी लेकिन बनने के बाद बड़ी मुश्किल से एक ही साल में ही इस पर जगह - जगह गढ्ढे बन गये। हल्की सी बरसात में रास्ते का तो और बुरा हाल हो जाता है। यह सड़क नौबस्ता गांव के निवासियों के लिए सुगम मार्ग तो है ही साथ ही यह सड़क कमयनपुर, पद्माकरपुर, भगतपुर, सरायसेतन, मीतन का पुरवा आदि कई गांव के राहगीरों के लिए सुगम मार्ग है। स्थानीय लोगों व रहागीरों की मानें तो उन लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से मामले को लेकर फरियाद किया बावजूद इसके आज तक इस मार्ग को न तो गढ्ढामुक्त किया गया और न ही सड़क का नवीनीकरण ही किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।