Skip to main content

DlightNews

*सेफ़ सोसाइटी के द्वारा सड़क पर रहने वाले बच्चो के साथ 73वें गणतंत्र दिवस मनाया I*       

*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*

गोरखपुर 26 जनवरी 2022 73 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झण्डा रोहण करने के बाद बच्चो को  भारत के गणतंत्र दिवस के बारे मे विस्तार से बताया गया कि इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र देश घोषित किया गया, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया I इस पावन अवसर पर विभिन्न  संस्थाओं  एवं विभाग द्वारा बच्चो को विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को प्रदान किया गया, रोटरी क्लब द्वारा खाद्य सामग्री, कंबल एवं कौड़ीराम ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग से कम्यूनिटी हैल्थ अधिकारी द्वारा स्टेशनरी प्रदान किया गया .सेफ सोसाइटी पिछले 16 वर्षो से बाल अधिकार,  महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र मे कार्यरत है I संस्था का मुख्य केंद्र विभिन्न कठिन परिस्थितियों में रहने वाले वंचित समुदाय के साथ कार्य करना है जो रेलवे प्लेटफॉर्म और अन्य स्थानों पर आवास और संसाधनों के अभाव मे अपना जीवन यापन करते हैं, इसके साथ साथ  केंद्रीय एवं राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं मे पंजीकृत करवाना संस्थान की मुख्य गतिविधियों मे सम्मिलित हैंI  इस कार्यक्रम मे रोटरी क्लब के टीम मेंबर्स , कम्यूनिटी हैल्थ अधिकारी वर्षा दिवेदी, दीपाली सिंह एवं सेफ सोसाइटी से बृजेश चतुर्वेदी, अंशिका ओझा, सबीहा शाहीन , शर्मिला गुप्ता, 90 एफ  एम लाउडस्पीकर से आकाश, अनिल दुबे एवम अन्य लोग मुकेश श्रीवास्तव, एस पी सिंह उपस्थित थे I

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।