Skip to main content

DlightNews

*विकासात्मक दिव्यांगता वाले छात्रों को समावेशी कक्षा में बाधा मुक्त वातावरण आवश्यक है।*
*रिपोर्ट-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 27 जनवरी 2022 विकासात्मक दिव्यांगता वाले छात्रों को समावेशी कक्षा में बाधा मुक्त वातावरण आवश्यक है।यह बातें  राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, सीहोर, मध्य प्रदेश के विशेष शिक्षा विभाग के श्री राम कुमार नागर ने कही। सीआरसी गोरखपुर द्वारा आयोजित ई-परामर्श श्रंखला 165 के अंतर्गत विकासात्मक दिव्यांगता वाले दिव्यांग बच्चों का समावेशी कक्षा में समायोजन विषय पर आयोजित इस श्रृंखला में उन सभी रणनीतियों की चर्चा की गई जो एक विकासात्मक दिव्यांग बालक को समावेशी कक्षा में अपेक्षित है। श्री कुमार ने कहा कि विकासात्मक दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चे के लिए कक्षा में बाधा मुक्त वातावरण आवश्यक है उनके पाठ्यक्रम को उनकी क्षमता के अनुरूप निर्मित करने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी एक्सरसाइज के माध्यम से उनको शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ा जा सकता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा की दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सीआरसी गोरखपुर इस प्रकार की ई-परामर्श श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री संजय प्रताप जी ने किया। सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन किरण के बारे में विस्तार से चर्चा किया। इस कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार यादव, श्री राकेश पांडे श्री अरविंद पांडे ने अपना सहयोग दिया।इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से  100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।