Skip to main content

DlightNews

*कोविड-19 की तीसरी लहर के बीच में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का तनाव प्रबंधन विषय पर आयोजित हुई सीआरसी गोरखपुर की ई-परामर्श श्रृंखला 156*
*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 13 जनवरी 2022  भारत क्या पूरे विश्व मेंकोविड-19 की तीसरी लहर आ चुकी है, इस बात को ध्यान में रखते हुए सीआरसी गोरखपुर ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का कोविड-19 के दौरान तनाव प्रबंधन विषय पर ई-परामर्श श्रृंखला 156 का आयोजन किया।कार्यक्रम को कोलकाता की मनोवैज्ञानिक सुश्री आदित्य विश्वास ने संबोधित किया। सुश्री विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 ही लहर के बीच में दिव्यांग बच्चे फिर से एक प्रकार का तनाव महसूस कर रहे हैं कि जब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही थी तो फिर से पूरा देश फिर क्यों लॉक डाउन की तरफ जा रहा है, तनाव प्रबंधन के लिए सुश्री विश्वास ने कहा कि बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों में लगा करके अभिभावकों को स्वयं उनके साथ लगना चाहिए तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ।सी.आर.सी.गोरखपुर के गोरखपुर रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रश्नोत्तर काल का संचालन श्री राजेश कुमार यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री नागेंद्र पांडे ने किया। ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।