Skip to main content

DlightNews

माँ भवानी मंदिर के जिर्णोद्धार में श्री पाटवाला द्वारा दिए गए
अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया

इन्दौर।  स्वयंभू माँ भवानी माता मंदिर के जिर्णोद्धार में समाजसेवी श्री राजकुमार पाटवाला द्वारा अमूल्य योगदान देकर मंदिर निर्माण में अपनी सेवाएं दी। मंदिर प्रांगण में समाजसेवी रामनारायण पहलवान, पं. भरत शर्मा एवं अन्य समाजसेवियों ने उपस्थित होकर श्री पाटवाला के प्रति अहम योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।
मंदिर से जुड़े समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया कि माँ भवानी मंदिर का जिर्णोद्धार लगभग 5700 स्के.फीट में किया जा रहा है। इसमें श्री पाटवाला द्वारा सबसे बड़ा योगदान मिला है। उनकी इस सेवा के लिए मंदिर से जुड़े भक्तों ने उनका शाल-श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत आमाचंदन के सरपंच जितेन्द्र नारोलिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य एवं भगवताचार्य पं. बालकृष्ण शर्मा ने अपने आशीर्वचन देते हुए उनके द्वारा दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। श्री पाटवाला अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार सहित यहां उपस्थित हुए और माँ भवानी की पूजा-अर्चना की।
स्वागत पं. बंटी शर्मा, जितेन्द्र सोलंकी, सुरेश परमार, अनिल प्रजापति, विनोद प्रजापति, भास्कर शर्मा, विनय यादव आदि ने किया।
कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया। अंत में आभार पं. भरत शर्मा ने माना। 

 भवदीय  
(मदन परमालिया)
मो. 9893098950

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।