Skip to main content

DlightNews

प्रेस विज्ञप्ति

*पूर्वी उत्तर प्रदेश में है दिव्यांग जनों हेतु उच्च शिक्षा के पर्याप्त अवसर: डॉ अखिलेंद्र कुमार*
*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 25 जनवरी 2022सीआरसी गोरखपुर लगातार ऑनलाइन माध्यम से जन जागरूकता के कार्यक्रम में लगा हुआ है, इसी कड़ी में आज ई-परामर्श श्रृंखला 164 का आयोजन किया गया। *पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिव्यांग जनों हेतु उच्च शिक्षा के अवसर* विषय पर आयोजित इस वेबिनार को पूर्व राज्य दिव्यांगजन उपायुक्त, उत्तर प्रदेश डॉ अखिलेंद्र कुमार ने संबोधित किया। अपनी बात कहते हुए डॉ कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी स्तरों पर दिव्यांगों हेतु शिक्षा के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं। प्राथमिक स्तर पर बचपन डे केयर सेंटर, माध्यमिक स्तर पर ममता विद्यालय, स्पर्श विद्यालय तथा संकेत विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। जल्दी ही सीनियर सेकेंडरी स्तर पर समेकित महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों हेतु उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय तथा अन्य दर्जनों डीम्ड विश्वविद्यालयों द्वारा उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। दिव्यांगों हेतु निःशुल्क शिक्षा से लेकर छात्रावास जैसी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। पहले की अपेक्षा लोग दिव्यांगजनों की उच्च शिक्षा के प्रति ज्यादा संवेदनशील हुए हैं। सामान्य महाविद्यालयों में भी इक्वल ऑपर्च्युनिटीज सेल की स्थापना की गई है। इसे लेकर आम जनमानस में भी वृहत स्तर पर जागरूकता पैदा करके दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाने की आवश्यकता है। क्योंकि संकेत भाषा द्विभाषीय, ब्रेल पुस्तक, सॉफ्टवेयर इत्यादि जैसी सुविधाओं के अभाव में दिव्यांगजन समावेशी शिक्षा व्यवस्था में शिक्षा प्राप्त करने में सहज महसूस नहीं करते। इसलिए उनके लिए कार्यरत इन संस्थानों में उनको उपलब्ध उनको अवसर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक के डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रश्नोत्तर काल का संचालन श्री नागेन्द्र पांडे ने किया। श्री अरविंद कुमार पांडे ने सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।