पंजाब के नए डीजीपी के नाम की घोषणा हुई तो कस्वा बयाना में खुशी की लहर दौड़ गयी और लोगो ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। दरअसल पंजाब में डीजीपी के पद पर तैनात किए गए वीरेश कुमार भावरा मूलतः भरतपुर के कस्वा बयाना के निबासी हैं। बयाना में अब सिर्फ उनके छोटे भाई योगेश भावरा ही रहते हैं। वर्ष 1981 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में आने के बाद पंजाब पुलिस में DGP बनने से पहले वे होमगार्ड में DGP के पद पर तैनात थे।वीरेश भावरा की पत्नी अंजलि भावरा भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है जो बर्तमान में दिल्ली न्याय अधिकारिता विभाग में सचिव हैं। वीरेश के पिता गोपाल राम भावड़ा जानेमाने स्वंत्रता सेनानी के साथ ख्यातनाम बरिष्ठ अधिवक्ता थे। उनका निधन करीब 9 महीने पहले हुआ है। पिता के निधन पर वीरेश कुमार भावरा बयाना आए थे। वीरेश भावरा के डीजीपी बनने का पता चलने पर कस्बे के लोगों ने उनके घर के बाहर आतिशबाजी की तथा उनके भाई को मिठाई खिलाई।
DlightNews
Comments
Post a Comment