Skip to main content

DlightNews

*मोहल्लों के बच्चों में मास्क वितरण कर वायरस के प्रति जागरूक करते युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र*

गोरखपुर 05 जनवरी 2022   ओमिक्रोन वायरस से बचाव हेतु चेतना जागृत करते युवा सामाजिक संगठन जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने जनमानस कि रक्षा व जागरूकता हेतु राजेन्द्र नगर पश्चिमीतुरहाबारी मोहल्ले में होनहार बच्चों को मास्क बांटकर व पहना कर समाज के लोगों को कोरोना जैसे ओमिक्रोन वायरस से बचाव हेतु जागरूक करने का प्रयास किये।युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने वर्तमान समय में कोरोना संक्रमितों कि संख्या में बढ़ोतरी को देखकर लोगों को सतर्क व जागरूक करने का एक साहसिक कदम बढ़ाया है,जिसके माध्यम से रोजाना  विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर बिना मास्क लगाये बच्चों, जवान व बुजुर्गों को निःशुल्क मास्क वितरण करने का संकल्प लिया है।कुलदीप पाण्डेय ने बच्चों को मास्क पहनाते हुए कोरोना से बचाव के नियमों को भी बताये तथा कहे कि मास्क बांटने का उद्देश्य यही है कि सभी लोग जागरूक हो और अपने आस पास के लोगों को भी मास्क पहनने व दो गज कि दूरी बनाये रखने कि सीख दें।जनमानस के लघु प्रयास से ही पिछली बार कि भांति इस बार भी कोरोना जैसे ओमिक्रोन वायरस को जड़ से भगायेंगे। कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि सबके प्रयास व स्वयं के सहयोग से ही सभी लोग मास्क लगायें, जहां तक मेरा मास्क बांटकर सहयोग का है पुरा प्रयास रहेगा कि सामर्थनुसार अधिकतम जरूरतमंद लोगों तक मास्क व सेनेटाइजर पहुंचा सकूं। स्वयं कि सुरक्षा से ही समाज के लोगों कि रक्षा किया जा सकता है, समाज के जिम्मेदार नागरिक अपना कर्तव्य समझकर ओमिक्रोन वायरस से बचाव हेतु चेतना जागृत करें व वसुधैव कुटुंबकम् का परिचय दे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।