Skip to main content

DlightNews

*√  पुलिस थाना हीरानगर नें चंद घण्टो के अंदर ही नकली अपहरण का किया पर्दाफाश।*

*√  कर्ज से परेशान होकर महिला नें अपने नौकर के साथ मिलकर स्वयं के अपहरण की रची थी साजिश।*

*√ बहन को फोन करके बोला कितने रूपये चाहिये ये कल बताएगें।*

*√ महिला ने तीन लोगो द्वारा अपहरण किये जाने की झूठी कहानी रचकर अपने नौकर के साथ उसके गांव साका थाना चैनपुर जिला खरगोन चली गयी थी।*

                  इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण रखने हेतु इंदौर कमिश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के अनुक्रम मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया द्वारा पुलिस उपायुक्त (जोन-3) जिला इंदौर श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, अति0 पुलिस उपायुक्त (जोन-3) जिला इंदौर श्री शशिकान्त कनकने व सहायक पुलिस आयुक्त (हीरानगर) जिला इंदौर श्री हरीश मोटवानी ने थाना प्रभारी हीरानगर श्री सतीश पटेल को अपने क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने एवं उनकी धरपकड करने हेतु निर्देशित किया था। उक्त निर्देशो के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए *पुलिस थाना हीरानगर द्वारा चंद घण्टो के अंदर ही नकली अपहरण का पर्दाफाश करनें में सफलता हासिल की।*
                      घटना का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 05/01/2022 को सूचनाकर्ता रिंकू पिता अशोक कुमार गांगुली उम्र 42 वर्ष निवासी प्रिंस सिटी जिला इंदौर द्वारा थाने पर उपस्थित होकर बताया कि मेरी बहन अलीशा पति संजय राय उम्र 35 वर्ष मेरे पडोस में ही रहती है, जो कि खातीपुरा में एम्ब्रॉइडरी का कार्य करती है सुबह हररोज की तरह खातीपुरा स्थित कारखाने पर काम पर गई थी दिन में मेरे द्वारा अलीशा को फोन लगाया गया तो उसका फोन बंद आ रहा था, फिर आज शाम को अलीशा ने मुझे स्वयं के फोन से कॉल किया और बताया कि तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फिरौती के लिए मुझे किडनेप कर लिया है और किसी सूनसान स्थान पर रख रखा है तथा अवैध रुपए मांग रहे हैं और बोली कि दीदी आप मुझे फोन मत करना मैं खुद आपको कॉल करूंगी, मेरी बहन अलीशा का किसी ने फिरौती के उद्देश्य से अपहरण किया है। 
       सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना हीरानगर पर अपराध क्रमांक 15/22 धारा 364(क) भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना पर से अवगत कराया जाकर तत्काल अलग - अलग पुलिस टीमो को गठित किया जाकर संदिग्ध स्थानों पर रवाना किया गया। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले गये तथा आस-पास की कालोनियो में सघनता से पूछताछ की गयी तो पुलिस को कुछ विरोधाभासी बाते मिलीं। थाना चैनपुर जिला खरगोन की पुलिस टीम के द्वारा ग्राम साका में पता करने पर अपहर्ता वहां पर भी नहीं मिली तो पुलिस नें मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव बनाया तो अपहर्ता अलीशा नें देर रात भंवरकुंआ थाना आकर फिर नई झूठी कहानी बनाने की कोशिश की तब तक हीरानगर पुलिस नें दिलीप उर्फ धुलीचन्द्र पिता गुलाबचन्द्र शोले नि. हाल सफेद मंदिर के पास जिला इंदौर को पकडा। तत्पश्चात अलीशा को दस्तयाब कर लिया तब अलीशा नें 04-05 लाख के कर्जे से परेशान होकर स्वयं के अपहरण किये जाने की झूठी कहानी बनाने की बात स्वीकार की। अलीशा की योजना फिरौती से मिली रकम से कर्जे चुकाने की थी। उक्त प्रकरण में समस्त टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत  किया जायेगा।
               
      *उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना हीरानगर श्री सतीश पटेल, उनि. कमल किशोर, उनि. शिवराज सिंह ठाकुर, सउनि. किशनलाल, प्र.आर. विनोद पटेल, आर. इमरत यादव, आर. विशाल जादौन, आर. विकाश बछानिया, आर. जितेन्द्र गोयल, आर. मुकेश जादौन, आर. विजय सिंह गौर की सराहनीय भुमिका रही है ।*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।