Skip to main content

DlightNews

*कोविड-19 से उपजे तीव्र तनाव के प्रबंधन हेतु  सीआरसी गोरखपुर ने आयोजित किया ऑनलाइन वेबीनार।*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 18 जनवरी अभी पूरा देश क्या पूरा विश्व कोविड-19 की  दूसरी लहर से उबरा भी नहीं था कि तीसरी लहर ने दस्तक दे दी। जिससे आम जनों में तीव्र तनाव का अनुभव किया जा रहा है, लोग इस बात को लेकर के सशंकित है कि आगे हमारा भविष्य क्या होगा। इसी बात को ध्यान में रखकर सीआरसी गोरखपुर ने ई-परामर्श श्रृंखला 158 का आयोजन किया। वेबीनार को एनआईएमएचआर, सीहोर की सहायक अध्यापक तथा नोडल सेक्रेटरी, मानसिक पुनर्वास हेल्पलाइन किरण की डॉ प्रगति पांडे ने संबोधित किया। अपनी बात कहते हुए डॉ पांडे ने कहा कि इस तनाव के बीच में हमें अपने तथा अपनों के लिए कुछ समय निकाल कर के योगा आदि पर ध्यान देना चाहिए तथा सावधानी पूर्वक कोविड-19 प्रोटोकॉल  का पालन करते हुए अपनी दिनचर्या बनानी चाहिए। जहां  तक संभव हो हमें अफवाहों से बचना चाहिए।  यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमें सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सीआरसी गोरखपुर के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने किया। श्री राजेश कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह पुनर्वास हेल्पलाइन 24 घंटे चालू है कोई भी व्यक्ति जो ऐसे में तनाव का महसूस कर रहे हैं वे इस हेल्पलाइन का सहारा ले सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक श्री नागेंद्र पांडे एवं श्री राजेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। धन्यवाद ज्ञापन सीआरसी गोरखपुर की वोकेशनल इंस्ट्रक्टर सुश्री संध्या सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।