Skip to main content

DlightNews

जिला कलक्टर ने किया रूदावल उप तहसील एवं सीएचसी का निरीक्षण
भरतपुर, 28 जनवरी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को रूदावल उप तहसील एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर रंजन ने रूदावल स्थित उप तहसील कार्यालय पहुंचकर भवन, ई-मित्र कियोस्क एवं कार्य व्यवस्थाओं का आकस्मिक  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप तहसील भवन की दूसरी मंजिल पर खाली पडे कमरों का निरीक्षण कर साफ सफाई कराने एवं खाली भवन में अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को रेवेन्यू मामलों में प्रगति लाने एवं आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रूदावल सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाऐं उपलब्ध कराने एवं मरीजों का समुचित उपचार करने एवं व्यवहार में शालीनता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएचसी की  समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रोगियों को डीडीसी के माध्यम से निशुल्क दवायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला कलक्टर रंजन ने रूपवास उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वैक्सीनेशन के प्रथम एवं द्वितीय डोज के आवंटित लक्ष्यों को 31 जनवरी तक पूरा करें। उन्होंने पीएचईडी एवं चम्बल परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चम्बल परियोजना के कार्याें को गति देकर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण पेयजल उपलब्ध करायें। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि कोविड-19 संक्रमण के मृतकों परिवारों एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लम्बित प्रकरणों में शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध करायें। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि  सिलिकोसिस पीडितों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध करायें। उन्होंने ग्राम पंचायत जोतरौली के ग्राम रानपुर में राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत निर्माणाधीन जल श्रोत का मौके पर सत्यापन किया तथा उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार को भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने ग्राम खानुआ स्थित राणा सांगा पैनोरमा का भी निरीक्षण कर ग्राम पंचायत सरपंच को आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था एवं रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। 
इस दौरान के साथ उपखण्ड अधिकारी रूपवास राजीव शर्मा, उच्चैन तहसीलदार चतरूमल मीणा, नायब तहसीलदार आशाराम गुर्जर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

-----------

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।