Skip to main content

DlightNews

*गणतंत्र दिवस पर बच्चों के साथ युवा समाजसेवी ने एक स्वर में राष्ट्रगान का उच्चारण कर तिरंगा का सम्मान किया*भारतीयों के लिए तिरंगा आन मान शान है: कुलदीप पाण्डेय*
*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*

गोरखपुर26 जनवरी 2022    राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के 73वें वर्षगांठ पर सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा संचालित विवेकानन्द आदर्श निःशुल्क पाठशाला के होनहार बच्चों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में उपस्थित बच्चों ने मास्क लगाकर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।इस दौरान मुख्य अतिथि युवा जनकल्याण समिति के संस्थापक व संरक्षक पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य,प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण राय उत्तर प्रदेश पुलिस एवं श्री अंगद तिवारी ने मां सरस्वती जी व भारत माता जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये।कार्यक्रम का संचालन पाठशाला कि संचालिका अंकिता तिवारी द्वारा किया गया।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाते हुए उपस्थित अतिथियों ने  ध्वजारोहण कर बच्चों के साथ एक स्वर में राष्ट्रगान का उच्चारण किये तथा देश के वीर शहीदों व महापुरुषों के सम्मान में नारा लगाये।उपस्थित लगभग पचास होनहार बच्चों में संगठन संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने तिरंगा झंडा वमिठाईयां भेंट कर गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं दिये।बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगठन संस्थापक पं बृजेश पाण्डेय ने कहा कि देश कि आजादी में महापुरुषों का अमूल्यनीय योगदान रहा है,गणतंत्र दिवस के दिन हम  महापुरुषों के बलिदान को याद करते और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महापुरुषों की भांति अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे, उसकी आन-मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहेंगे और दोबारा कभी अपने देश को गुलामी की ज़नज़ीरो में बंधने नहीं देंगे हम सभी को देश भक्तो से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की हिफाज़त के लिए तैयार रहना चाहिए।
इसी क्रम में संगठन संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने देश  कि आजादी व संविधान के ज्ञान का बोध कराते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया और संविधान लागू किया गया था तथा हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचाईयों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और प्रत्येक भारतवासियों का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।