Skip to main content

DlightNews

*वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया गया*
*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 08 जनवरी 2022सेफ सोसाइटी एवं फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में नवंबर एवं दिसम्बर  माह‌ में स्वयं सहायता समूह एवं ग्रामीण महिलाओं के क्षमता वर्धन हेतु वित्तीय एवं डिजिटलसाक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का समापन समारोह ग्राम सभा सेमरा झुंगवा, विकासखंड कसया, जनपद कुशीनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विजय दूबे सांसद, कुशीनगर, विशिष्ट अतिथि   रजनीकांत मणि विधायक, कसया, अतिथि रीना यादव ब्लॉक प्रमुख, कसया, अतिथि  बालक दास ग्राम प्रधान, भिंसवा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील राजभर ग्राम प्रधान, सेमरा झुंगवा ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके उपरांत वैभव शर्मा निदेशक, सेफ सोसाइटी, उत्तर प्रदेश एवं विनोद सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस, पूर्वी उत्तर प्रदेश ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने अपने  उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना समाज के लिए अति आवश्यक है ।क्योंकि साइबर ठगी द्वारा एक झटके में खाते में से पैसे चोरी हो सकते हैं ।ऐसे में अगर घर की एक महिला भी शिक्षित होती है तो वह अपने पूरे परिवार को ठगी से बचा सकती है। इसके पश्चात् संस्था के  वॉलंटियर्स डी. ए. वी. पी.जी. कॉलेज के एन .एस. एस. के छात्र ने डिजिटल बैंकिंग जागरूकता विषय पररोमांचकारी नाटक का प्रदर्शन करके जनता को जागरूक  किया जो कि समापन समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
जागरूकता कार्यक्रम के अनुभवों को साझा करते हुए सेफ सोसाइटी के वरिष्ठ कार्यकारी श्री शैलेंद्र चतुर्वेदी ने विस्तारपूर्वक बताया कि गत् माह निःशुल्क प्रशिक्षण के दौरान लगभग 2000 महिलाओं को बचत करना, बचत सुरक्षित रखने के साधन, आर्थिक डायरी बनाना, एटीएम का इस्तेमाल एवं सावधानियां, डिजिटल बैंकिंग आदि विषयों पर जानकारी देकर साइबर ठगी से बचाने के उपायों को बताया गया   तथा अस्थाई फ्यूजन सहायता केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को यथोचित जानकारी देकर 211 श्रम कार्ड बनवाया एवं 728 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सेफ सोसाइटी, उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से महिलाओं, बच्चों तथा सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान संस्था ने कुशीनगर, महाराजगंज एवं गोरखपुर जनपद में चिकित्सीय सहायता के साथ-साथ जीवन रक्षक उपकरण आदि का वितरण किया था।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक वेद प्रकाश  पाठक एवं आभार ज्ञापन वैभव शर्मा, निदेशक (सेफ सोसाइटी) द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य भूमिका में श्री मनोज श्रीवास्तव सुनिधि गुप्ता, वेद प्रकाश चौबे, सौरभ कुमार सिंह, विक्की सिंह तथा प्रत्यक्षदर्शी के रूप में कंदनी देवी, आरती देवी, ग्रामीण एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।