Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में संपन्न हुआ दो दिवसीय  सी. आर. ई .कार्यक्रम*                                *रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
वोकेशनल एसेसमेंट, जॉब एनालिसिस, जॉब नोटिफिकेशन आईडेंटिफिकेशन एंड जॉब सलेक्शन विषय पर संपन्न हुआ सीआरसी गोरखपुर का दो  दिवसीय सी आर ई कार्यक्रम।
दिव्यांगजनों हेतु वोकेशनल एसेसमेंट, जॉब एनालिसिस, जॉब आईडेंटिफिकेशन एंड जॉब सलेक्शन विषय पर 6 से 7 जनवरी तक चलने वाला दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में 100 लोगों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय कार्यक्रम को रिसोर्सपर्सन के रूप में श्री एन लक्ष्मी नारायण, डॉ संपूर्णा गुहा, श्री प्रेम कुमार, सुश्री श्वेता राघव, श्रीमती सीमा यादव, श्री राजेश कुमार यादव, श्री नीरज मधुकर एवं श्री अरविंद कुमार पांडे ने संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रमुख रूप से वक्ताओं ने दिव्यांगजनों हेतु उचित व्यवसाय के  चयन, उचित कार्य की तलाश एवं सही जगह पर दिव्यांगजनों को स्थानापन्न कर  समायोजित करने की बात की। जिससे कि वे अपनी आजीविका सम्मान के साथ चला सके तथा अपने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार ना हो। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉक्टर हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। सी.आर.सी.गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक सीआरसी गोरखपुर की व्यवसायिक अनुदेशक श्रीमती संध्या सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।