*जेसीआई गोरखपुर मिड टाउन ने कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया।* *रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)* गोरखपुर 10 जनवरी 2022अध्यक्ष जेसी मयंक मित्तल ने कोविड-19 ड्राइव में आए हुए हेल्थ वॉलिंटियर्स एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों का स्वागत किया एवं बताया कि आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को कुसमी बाजार स्थित नवल्स एकेडमी में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड-19 ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें कि 152 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।नवल्स अकैडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रांजल त्रिपाठी ने जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम करने के लिए सराहना की।जेजे विंग कोऑर्डिनेटर जेसी मिताली जालान ने कहा कि यह आयोजन कोविड -19 से रक्षा हेतु 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित किया गया एवं दिनांक 12 जनवरी 2022 को रुस्तमपुर फुलवरिया स्थित नवल्स एकेडमी में पुन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक जेसी अनुपम अग्रवाल एवं जेसी सौरव अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।अध्याय सचिव जेसी गौरव जालान ने विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उपरोक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी जेसी किशन अग्रवाल ने दी। कार्यक्रम में संस्था के जेसी अंकुर जालान जेसी नवीन पालड़ीवाल जेसी मोहित मित्तल जेसी संजीव श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment