Skip to main content

DlightNews

प्रतापगढ़। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल  का पालन करते हुए नगर क्षेत्र के चिलबिला स्थित दिलराज निकेतन पर वारिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह की अध्यक्षता एवं कवि सुरेश नारायण दुबे व्योम के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इंटर कॉलेज कोहडौर के प्रबंधक जितेन्द्र मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्प व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सुरेश नारायण दुबे द्वारा सरस्वती वंदना का पाठ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित पंडित जितेंद्र त्रिपाठी ने नेताजी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विश्व का अप्रतिम महामनाव बताया। उन्होने कहा कि हिंदुस्तान के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। आज पूरा देश उनके जन्मदिन को "पराक्रम दिवस" के रूप में मना रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। "तुम मुझे खून दो ,मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का उद्घोष संपूर्ण भारत वर्ष में जन जन के मन में घर कर गया।कवि गंगा पांडेय भावुक ने अपने रचनाओं के माध्यम से नेताजी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख रुप से राहुल सिंह, डॉक्टर प्रतीक सिंह, सौरभ कुमार,डा. चंद्रेश बहादुर सिंह, पूजा सिंह, रिंकू, जितेंद्र सहित आदि मौजूद रहे और अपने अपने विचार व्यक्त किए।अंत में आए हुए अतिथियों का स्वागत अवकाश प्राप्त जिला होम्योपैथी  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह करते हुए कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया "जय हिंद" का उद्घोष आज भी हमारे देश के नौजवानों, देशभक्तों और सेनानियों का उद्घोष बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।