Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अवधेश यादव को जनपद गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है तथा कृष्ण कुमार त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है*           *रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)* गोरखपुर 13 जनवरी 2022अवधेश यादव पहले भी जून 2011 से जून 2014 तक गोरखपुर जनपद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वही कृष्ण कुमार त्रिपाठी पहले भी जून 2014 से अक्टूबर 2016 तक महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं मनोनयन के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को एकजुट करके 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए सभी गांव गांव बूथ बूथ पर प्रचार प्रसार में जुटेंगे सभी नौ विधानसभाओं को जीतकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जायेगा नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरशः पालन करूंगा शहर व ग्रामीण विधानसभा को जीतने के लिए सभी को साथ लेकर प्रचार प्रसार में जुटेंगे अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष व कृष्ण कुमार त्रिपाठी को महानगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं सुबह से ही दोनों नेताओं को विभिन्न माध्यमों से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।