Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया विश्व कुष्ठ रोग दिवस*
 *ब्यूरो-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 30 जनवरी 2022 विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर सीआरसी गोरखपुर में एक ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार को दलेप्रोसी मिशन, नैनी, प्रयागराज की अधीक्षक रूबी मार्शला नेसंबोधित किया। डॉ मार्शला ने कुष्ठ रोग के कारण तथा उनके उचित निवारण की बात कही। अपनी बात कहते हुए डॉ मार्शला ने कहा कि  कुष्ठ रोग मुख्य रूप से छींकने से फैलता है जोकि लंबे समय तक संक्रमित व्यक्ति के में संपर्क में रहने से हो सकता है। परंतु इसका बचाव मल्टीड्रग थेरेपी द्वारा संभव है और पूरी तरह से ठीक हो सकता हैमार्शला मैडम ने पहचान के बारे में बताया कि कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति की नशे मोटी हो जाती हैं जिससे उनकी संवेदनाएं कम हो जाती हैं एवं मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है, जिसके कारण विकृति उत्पन्न हो जाती है, जैसे कि फुट ड्रॉप, रिस्ट ड्रॉप, क्ला हैंड आदि। जिसकी  वजह से वे अपनीदैनिक जीवन की क्रियाओं को नहीं कर पाते हैं। ऐसे व्यक्तियों का उपचार के माध्यम से उसे फिर से ठीक किया जा सकता है। साथ में लेप्रोसी मिशन में दी जा रही सुविधाओं जैसे सर्जरी, स्प्लिंट, दवाओं और थेरेपी की सुविधाओं पर चर्चा किया एवं समाज के लोगों से अनुरोध किया की कुष्ठ रोग रोगियों को हीन भाव से ना देखें। यह किसी के साथ उठने बैठने से कम समय में नहीं फैलता है। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री विजय कुमार गुप्ता ने किया। संचालन करते हुए  विजय कुमार गुप्ता ने कुष्ठ रोग वाले व्यक्तियों के प्रमाण पत्र निर्गत होने की आवश्यक जानकारी प्रदान की। अपनी बात कहते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि डी ई पी डब्लू डी की वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन करके स्वावलंबन के द्वारा संबंधित जिले में रजिस्ट्रेशन हो जाता है और व्यक्ति कुष्ठ रोग  दिव्यांगता का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जन जागरूकता पैदा करने के लिए सीआरसी  इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार यादव ने प्रश्नोत्तर काल का संचालन किया। अरविंद कुमार पांडे ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर  पर श्री राजेश कुमार एवं श्री नागेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे। 100 से ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।