Skip to main content

DlightNews

*सी आर सी गोरखपुर द्वारा मनाया गया विश्व ब्रेल दिवस*        *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर 04 जनवरी 2022 समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) गोरखपुर द्वारा विश्व ब्रेल दिवस 2022 के अवसर पर एक ब्रेल लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । साथ ही साथ ब्रेल लिपि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन सभी प्रतिभागियों के बीच क्विज कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम की कार्यक्रम अध्यक्षता सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका सिंह राजस्व विभाग गोरखपुर ने अपने विचारों को व्यक्त किया। विशिष्ट् अतिथि श्री वीरेन्द्र मिश्रा गोरखपुर रहे। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के तौर पर स्टेट अवॉर्डी श्रीमती फरहाना तारिक ने भी शिरकत की तथा अपने अनुभवों को सभी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। इसी कार्यक्रम के तहत संत बली,  रामू मिश्रा, नरेंद्र यादव, अनवर जैसे वरिष्ठ दृष्टि दिव्यांगजनों ने भी अपने विचारों को प्रकट किया। विश्व ब्रेल दिवस का आयोजन निदेशक डॉ हिमांग्शु दास जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भारत सरकार द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण के बारे में भी लोगों को जागरुक किया गया।  इस कार्यक्रम में सी आर सी गोरखपुर  के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नागेंद्र पांडे ने किया तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने  के बाद  प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।