Skip to main content

DlightNews

*मारवाड़ी युवा मंच ने किया 37 यूनिट रक्त का दान।*
*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर  11 जनवरी 2022 को पुर्दीलपुर स्थित सावित्री ब्लड बैंक पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।शाखा अध्यक्ष युवा नवीन पालरीवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।वर्तमान परिवेश में कोविड-19 में रक्त की कमी हो जाने के कारण इस प्रकार के शिविर की बहुत आवश्यकता महसूस की जा रही थी उक्त कमी  को पूर्ण करने हेतु मंच परिवार द्वारा यह प्रयास किया गया है।निवर्तमान अध्यक्ष युवा पंकज अग्रवाल ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से चार जिंदगियों को बचाया जा सकता है मंच परिवार लगातार 10 वर्षों से इस प्रकार के शिविर का आयोजन करता रहा है इस अवसर पर उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान किया और अन्य लोगों को करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर में मंच सदस्यों के अलावा बाहर से भी बहुत से लोग रक्तदान करते हैं।कार्यक्रम संयोजक युवा प्रतीक अग्रवाल एवं युवा विनीत लाठ के द्वारा कार्यक्रम को सुंदर ढंग से सजाया गया साथ ही उन्होंने बताया की  इस बार 37 मिनट रक्त का संग्रह हुआ है।मंच परिवार गोरखपुर द्वारा सावित्री ब्लड बैंक के प्रबंधक को परंपरा अनुसार एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।शाखा सचिव युवा अभिषेक पोद्दार ने सभी रक्त दाताओं एवं प्रांतीय अध्यक्ष का एवं वर्तमान अध्यक्ष का कार्यक्रम संयोजको का धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही ब्लड बैंक प्रभारी इरम मैम एवं उनके सभी सहयोगियों का सुंदर सहयोग के लिए सराहना की।उपरोक्त जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी युवा किशन अग्रवाल ने दिया।इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से कुमारी ज्योति, आकाश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल (पडरौना), विनीत टेकरीवाल, अमित अग्रवाल, आलोक श्रीवास्तव, जयरामदास हिरवानी,निकुंज चांद वासिया, अंकित अग्रवाल,मानस खेतान, किशन जालान, इत्यादि लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews रिपोर्ट जालम गाडरिया

आलीराजपुर शहर को मिलेगा बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी निजात आलीराजपुर बायपास सहित 300 करोड के रोड स्वीकृत - नागरसिंह चौहान आलीराजपुर। जालतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी।  कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको संे ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर ...

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने शिक्षा क्रांति से बदल दी है पंजाब के स्कूलों की सूरत - विधायक कुलजीत सिंह रंधावा  मेगा पीटीएम ने छात्रों के माता-पिता को शिक्षकों के साथ बेहतर बातचीत करने में सक्षम बनाया सरकारी स्कूल लालड़ू में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थिति उन्होंने कहा, वह अगले कुछ दिनों में निर्वाचन क्षेत्र के सभी स्कूलों का दौरा करेंगे और आवश्यकताओं का जायजा लेंगे लालड़ू (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 29 मार्च: डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में लाई गई शिक्षा क्रांति ने पंजाब में स्कूलों का चेहरा बदल दिया है।       मेगा पैरेंट टीचर मीटिंग के तहत आज लालड़ू के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि एक समय था जब राज्य में सरकारी स्कूलों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आम आदमी पार्टी ...