उत्तरप्रदेश
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सहजनवा गोरखपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल पर्यवेक्षण मे महिला के साथ शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 247/21 धारा 376(2)(N), 313, 328 भादवि मे वान्छित अभियुक्त की गिरफ्तारी 26.07.2021 को उ0नि0 रविन्द्र सिंह यादव क्षेत्र में मामूर थे।
तभी मुखबीर के जरिये सूचना मिला सूचना मिलते ही पुलिस पहुच गयी और एक व्यक्ति को भीटीरावत चौराहे से गिरफ्तार किया नाम पता पूछा गया तो उस व्यक्ति ने अपना नाम विजय पाल यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी भीटीरावत टोला भरपुरवा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर बताया। नाम पता तस्दीक कर कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 10.35 AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीमउ0नि0 रविन्द्र सिह यादव, का0 प्रमेश प्रजापति, का0 विनय कुमार मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment