समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर 5 अगस्त को जनपद में तहसीलस्तर पर ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी।
बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध यह साइकिल यात्रा चलेगी।
Comments
Post a Comment