Skip to main content

मोदी सरकार की नई कैबिनेट में इन कद्दावर नेताओं को नहीं मिली जगह, देखें- लिस्ट


प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को दूसरी बार शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने पीएम मोदी (PM Modi) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण समेत तमाम नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. हालांकि इस बार कई दिग्गज नेताओं को पीएम मोदी की नई कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई. शपथ ग्रहण समारोह से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ये दिग्गज मोदी सरकार का हिस्सा नई कैबिनेट में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली शामिल नहीं हैं. हालांकि अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने पहले ही स्वास्थ्य कारणों से मंत्री बनने से इनकार कर दिया था. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनसे मुलाकात की थी. कहा जा रहा था कि पीएम मोदी अरुण जेटली (Arun Jaitley) से मिलकर नई सरकार में शामिल होने की बात की. जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते नई सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते.  होंगे. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी नई सरकार का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि पहले चर्चा थी कि वे कैबिनेट में शामिल होंगी, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जब वे ऑडिएंश के बीच जाकर बैठीं, तो तस्वीर साफ हो गई. आपको बता दें कि सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के पहले से ही मंत्री बनने पर असमंजस था. कारण यह दिया जा रहा था सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. ऐसे में वे नई सरकार का भी हिस्सा नहीं होंगी. ओलंपियन राज्यवर्धन राठौर को भी पीएम नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली. हालांकि संभावना जताई जा रही थी कि 49 वर्षीय राठौर कैबिनेट में जगह बनाने में कामयाब होंगे. राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से जीत दर्ज करने वाले राज्यवर्धन राठौर इससे पहले मोदी सरकार में मंत्री थी, लेकिन इस बार उन्हें कैबिनेट में शामिल होने के लिए फोन नहीं आया.  पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली. खबर है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी 17वीं लोकसभा में अस्थायी अध्यक्ष (प्रो-टर्म स्पीकर) बन सकती हैं. सूत्रों ने बताया कि आठ बार की सांसद मेनका को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. इस बार वह उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं. मेनका इससे पहले की मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं.  पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी इस बार मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल नहीं है. हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य नड्डा की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है. वे हिमाचल प्रदेश सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. इस बार भी उनके कैबिनेट में शामिल होने की संभावना थी.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...