Skip to main content

Samsung Galaxy M40 की कीमत होगी 20,000 रुपये के

Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत 20,000 रुपये के आसपास होगी। इसका खुलासा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया। Galaxy M सीरीज़ का यह लेटेस्ट फोन कई लुभावने स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ आता है। खासियतों की बात करें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर देने का फैसला किया है। बता दें कि Redmi Note 7 Pro में इसी क्वालकॉम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हाल ही में कंपनी ने टीज़र जारी करके बताया था कि Galaxy M40 को भारतीय मार्केट में 11 जून को उतारा जाएगा।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने गैजेट्स 360 को बताया कि गैलेक्सी एम40 में वो सारे फीचर होंगे जिनके कारण ग्राहकों को गैलेक्सी एम सीरीज़ को खासा पसंद किया है।

उन्होंने कहा, "अगर आप M10, M20 और M30 पर गौर करें तो ये 8,000 रुपये से 18,000 रुपये के प्राइस रेंज में आते हैं। लेकिन Samsung Galaxy M40 की कीमत 20,000 रुपये से आसपास होगी।"

देखा जाए तो कीमत को लेकर असीम वारसी का दावा न्यूज़ एजेंसी IANS की रिपोर्ट से बिल्कुल मेल नहीं खाता है जिसमें दाम 25,000 रुपये होने की बात की गई थी। 20,000 रुपये के प्राइस रेंज में आपको Realme 3 Pro, Redmi Note 7 Pro, Nokia 7.1 और Poco F1 जैसे हैंडसेट मिल जाएंगे।

Samsung Galaxy M40 को भारतीय मार्केट में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी करके बताया है कि यह फोन इनफिनिटी ओ डिस्प्ले (आम तौर पर इसे होल-पंच डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है), स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

टिप्पणियां
असीम वारसी से गैजेट्स 360 से बातचीत में बताया कि इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम40 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का होगा। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला मॉडल होगा जो स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

याद रहे कि Samsung ने नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के Galaxy M10 और Galaxy M20 स्मार्टफोन को जनवरी महीने में भारतीय मार्केट में उतारा था। इसके बाद फरवरी महीने में तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी वाले Samsung Galaxy M30 को लॉन्च किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।