अमेठी में BJP से जुड़े और स्मृति ईरानी के करीबी एक पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई है. अपने करीबी की हत्या से स्तब्ध स्मृति ईरानी पूर्व ग्राम प्रधान के घर पहुंचीं और परिजनों को ढाढस बंधाया. स्मृति ईरानी ने अमेठी पहुंचकर उनकी अर्थी को कंधा भी दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक मौजूद थे. मृतक सुरेंद्र सिंह बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान थे, जिन्होंने अमेठी में BJP का जमकर प्रचार किया था, वो स्मृति ईरानी के साथ मंच पर भी नजर आते थे. बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी की जीत के बाद उनके गांव में जश्न मनाया गया था. हांलाकि ये बात अब तक साफ़ नहीं हो पाई है कि हत्या की असल वजह क्या है? हत्या देर रात उनके घर पर सोते वक्त की गई. हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है ना ही अब तक हत्या का मकसद साफ हो पाया है. हालांकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और घटना की जांच जारी है.
DlightNews

Comments
Post a Comment