'नरेंद्र मोदी अगर दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो मैं सिर मुंडवा लूंगा', कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को बीजेपी कार्यकर्ता के साथ ऐसी शर्त कराना पड़ गया है. मध्य प्रदेश के रायगढ़ में शर्त हारने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता ने सबके सामने अपना सिर मुंडवा लिया है. कांग्रेस के कार्यकर्ता ने कहा, मेरी पार्टी हार गई है, मैंने अपना सिर मुंडवा लिया है. गौरतलब है मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस की करारी हार हुई है. कांग्रेस को 16 राज्यों में एक भी सीट नहीं आई है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए हैं.
DlightNews

Comments
Post a Comment