Skip to main content

अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 जुलाई से

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 29 मई को इस साल की अमरनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की. यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी.
राज्यपाल श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष हैं जो कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करता है.

एसएएसबी ने एक बयान में कहा, "राज्यपाल ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है..पायलट आधार पर."

मथुरा के गिरिराज भगवान के इस मंदिर से 10 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा गायब

बयान में कहा गया है, "ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रतिदिन 500 इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए होगी. यह दोनों मार्गों पहलगाम से 250 यात्रियों और बालताल से 250 यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी."

इसमें कहा गया है कि एक नई पहल के रूप में श्राइन बोर्ड यात्रा परमिट फॉर्म (वाईपीएफ) के क्यूआर कोडिंग/ बार कोडिंग को पेश कर रहा है.

जामा मस्ज़िद में बना भंडारे का खाना, नमाज़ अदा कर रोजेदारों ने शिव भक्तों को खिलाया प्रसाद

टिप्पणियां
क्यूआर कोड यात्री के डेटाबेस से जुड़ा हुआ है. क्यूआर कोड वाले वाईपीएफ को एक्सेस कंट्रोल गेट्स डोमेल और चंदनवारी और मध्यवर्ती शिविरों दोनों में स्कैन किया जाएगा. इससे यात्रियों की गिनती और वास्तविक समय के आधार पर उनकी ट्रैकिंग में मदद मिलेगी.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।