Skip to main content

50 लाख के ऊपर लागत की 89 परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने जनपद में

50 लाख के ऊपर लागत की 89 परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा की
-----------------
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कैम्प कार्यालय के सभागार में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में 50 लाख के ऊपर लागत की 89 परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि शत् प्रतिशत प्राप्त हो गयी हो उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समय अवधि के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थायें पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण हेतु कार्यदायी संस्थाओं को एक निश्चित समय सीमा निर्धारण कर दिया जाये जिसके अन्तर्गत वे कार्य को पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जिन परियोजनाओं में अब तक धनराशि की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है और स्थल पर किसी भी समस्या या विवाद के कारण कार्य प्रारम्भ नही हुआ है उस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तहसील के उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उस कार्यस्थल पर जो भी विवाद व समस्या हो उसका तत्काल निराकरण कराकर कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के अन्तर्गत जो भी कार्य कराये जा रहे है उसके कार्य की गुणवत्ता व मानक की निगरानी वह समय-समय पर स्वयं करें व जांच टीम बनाकर भी उसकी गुणवत्ता की जांच करने के पश्चात् ही उनके भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करायें और जिन कार्यो को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिये तत्काल प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाये जिससे कि जो कार्य बजट के अभाव में बाधित है उस कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाये।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।