Skip to main content

पत्रकारों की अनदेखी न करें सरकार, उनके लिए भी उठायें हितकर कदम- शील गहलौत


पत्रकारों की अनदेखी न करें सरकार, उनके लिए भी उठायें हितकर कदम- शील गहलौत
अपवा की बैठक में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा
नई दिल्ली। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएसन की आवश्यक बैठक रविवार को केन्द्रीय कार्यालय पटेल नगर पश्चिमी नई दिल्ली में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने महाराष्ट्र प्रदेश का लाल प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, बाबा सिंदे  उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा महामंत्री, अजय कुमार विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, कन्हैया लाल दूबे सदस्य बनाया गया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश का ठाकुर प्रसाद सिंह प्रदेश अध्यक्ष, सुशील मिश्रा उपाध्यक्ष, अमित कुमार सोनी महामंत्री, विनोद कुशवाहा कोषाध्यक्ष और मयंक ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। वही उत्तराखण्ड प्रदेश का ऐजाज हुसैन प्रदेश अध्यक्ष, मो0 शाहरूख उपाध्यक्ष, शिशुपाल सिंह महामंत्री, उमेश राना कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार संगठन मंत्री, मो0 युसुफ सदस्य, जाकिर अहमद सदस्य घोषित किये गये है। उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये सुल्तानपुर जिले के जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया। और सुल्तानपुर जिले के प्रभारी के साथ अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। जिसमें रवि कांत निषाद को जिला प्रभारी, डा0 अशोक वर्मा जिला सलाहकार, अनिल निषाद जिला कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा तहसील प्रभारी जयसिंह पुर, सन्तोष कुमार अग्रहरि तहसील प्रभारी कादीपुर, मनोज कुमार तहसील प्रभारी लम्भुवा, रीतु श्रीवास्तव सह प्रभारी लम्भुवा, मिमलेश कुमार, जगमोहन यादव, वागीश कुमार और मनोज राना को सदस्य बनाया गया है। राम धीरज यादव को जिला बाराबंकी और मनोज चैबे को आजमगढ जिले का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान दैनिक सावन साहिल समाचार पत्र एवं राष्ट्रीय मासिक पत्रिका न्यूज सावन साहिल के सम्पादक एवं अपवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुये कहा कि सरकार पत्रकारों की आवश्यकताओं की अनदेखी न करें। पत्रकार लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ होता है। कहा की पत्रकारों का यह संगठन उनके मानदेय देने के साथ ही पत्रकार एक्ट का गठन, पत्रकार आयोग भी सरकार द्वारा बनाये जाने की मांग करता है जिससे पत्रकारों को मान, सम्मान और अधिकार की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही है देश में पत्रकारों की समस्या के निस्तारण की व्यवस्था प्रमुखता से हो। वही खबर कवरेज के दौरान कोई आपदा या अनहोनी होने पर आर्थिक सहयोग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये जाने जैसे मुददो को लेकर अपवा आन्दोलनरत है। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की आज का पत्रकार चैथा स्तम्भ की जगह महज स्तम्भ बनकर रह गया है। इनके हित के बारे में सोचने के लिए सरकारों के पास समय है और न ही प्रशासनिक अमलों द्वारा सम्मान देने की गुंजाइस ही रखता है। लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने वाला पत्रकार आज खुद अपने अधिकार के लिए अपने हाथ-पांव मार रहा है। पत्रकारों में जोश भरते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है, मिशन को सफल बनाने के लिए मेहनत व लगन से कार्य करने की जरुरत है। और मकसद में कामयाब होने के लिए विश्वास और पारदर्शिता बहुत ही जरुरी होती है। एक दिन वह दिन भी आएगा जब सरकार अपवा की समस्त मांगो को मानेगी। इसके लिए संगठन अपनी रणनीति को बनाने में जुट गया है। इस दौरान दिल्ली प्रदेश के व्यूरा प्रभारी भूपेन्द्र प्रताप सिंह, किशोर मौलापार्या, राजकुमार कनौजिया, मिथलेश चैधरी, भूपेश कुमार, अमरकान्त गुप्ता, राकेश कुमार, विनय गोस्वामी आदि तमाम लोग …
धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...