Skip to main content

अवैध दुकानदार लाइसेंस धारकों को सुविधाओं का टोटा, परेशान दुकानदार

मण्डी समिति के अधिकारियों के लिए दुधारू गाय बने अवैध दुकानदार
 
लाइसेंस धारकों को सुविधाओं का टोटा, परेशान दुकानदार

अंबेडकरनगर। जिला मुंख्यालय के मालीपुर रोड स्थित नवीन सब्जी मण्डी सिझौली में भले ही लाइसेंस धारी फुटकर व थोक विक्रेताओं को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है लेकिन अधिकारियों की चांदी है जिनके द्वारा अवैध रूप से दुकानों के संचालन करवाकर उसके एवज में माहवारी वसूली की जा रही है।

ज्ञात हो कि उक्त मण्डी समिति का प्रस्ताव पूर्ववर्ती बसपा सरकार में हुआ था जिसके लिए करोड़ों रूपये बजट अवमुक्त किया गया और भवनांे सेे लेकर व्यापारियों के शेेड का निर्माण कराया गया। इसके बाद दुकानों के आवंटन प्रक्रिया शुरू की गयी। भवनों के निर्माण से लेकर दुकानों के आवंटन में तत्कालीन अधिकारियों ने खूब मलाई काटा।
जब दुकानों के नाम स्थान आवंटित हो गया और उन्हे सुविधा देने की बारी आयी तो यहां भी अधिकारी हर स्तर पर शोषण से बाज नहीं आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मण्डी सचिव सहित इंस्पेक्टर व अन्य कर्मचारियों द्वारा परिसर में लाइसेंस धारकांे के सापेक्ष कई दर्जन अवैध फुटकर व थोक दुकानें लगवायी जा रही हैं।

बताया जाता है कि इन दुकानदारों से प्रति माह रकम तय किया गया हैै जिसके चलते लाइसेंस धारकांे की शिकायत पर भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कई लाइसेंस धारकांे ने बताया कि साहब हम लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है.
लाइसेंस लिये हंै शेड में दुकान लगाते है फिर भी ये अधिकारी व कर्मचारी धमकी देते रहते है कि यहां अनाज भण्डार कराना है, दुकाने हटवानी पड़ेगी। वहीं शेड के बाहर अवैध रूप से लोग दुकान लगा रहे हैं, इन दुकानदारांे द्वारा ग्राहकों के आने पर उन्हे बाहर ही रोक लिया जाता है।

इस कार्यप्रणाली से तमाम ग्राहक शेड पर आने भी नहीं पाते जब कि मण्डी समिति प्रशासन को अवैध दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने का निर्देश है किन्तु उनके लिए दुधारू गाय है तो अंकुश कैसे लगायें?
 🔥जांच कराकर की जायेगी कार्यवाही-मण्डी सचिव
उक्त के सम्बंध में मण्डी सचिव का कहना है कि तीन माह पहले यहां तैनाती मिली है, कभी इस तरह की शिकायत नहीं मिली जिसके कारण जांच नहीं करायी गयी। इंस्पेक्टर रामायण सिंह काफी पुराने है और दफ्तर में पजीकृत दुकानदारों के रिकार्ड है के सवाल पर उन्होने कहा कि अगले दिन इसकी निगरानी की जायेगी, कोई दुकानदार अवैध पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।