Skip to main content

BSP नेता गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए लीक करा रहा था MBA के पेपर, बनाना चाहता था

यूपी (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में हैरान करने वाली खबर आ रही है. फिरोज आलम (Firoz Alam) को एमबीए (MBA) का परीक्षा पेपर लीग (MBA Paper Leak) कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. फिरोज आलम बसपा (Bahujan Samaj Party) नेता है, वो पेपर लीक इसलिए करा रहा था ताकि वो गर्लफ्रेंड को टॉप करा सके. उसकी गर्लफ्रेंड अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University-AMU) से एमबीए कर रही थी. स्टाफ के साथ मिलकर वो एमबीए का पेपर लीग कराने के फिराक में था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिरोज आलम को राजा के नाम से जाना जाता है. उसने कुबूल किया है कि वह अपनी प्रेमिका की मदद करने के ले लिए पेपर लीक करा रहा था. उसने एएमयू के कर्मचारी इर्शाद से पेपर लीक कराने की कोशिश की थी. उसने इर्शाद को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पर्मानेंट करने का वादा किया था. फिरोज ने गर्लफ्रेंड को वादा किया था कि वो परीक्षा से पहले पेपर लीक कराकर लाकर देगा. उसने गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फर्जी पेपर लाकर दे दिया. लेकिन जब लड़की को पता चला कि ये पेपर फर्जी है तो दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई और लड़की ने बात करना बंद कर दिया. जिसके बाद फिरोज ने पेपर लीक कराने का फैसला लिया. फिरोज अपने दोस्त हैदर से मिला और वहीं से उसकी मुलाकात इर्शाद से हुई. पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का पता अभी तक नहीं चल पाया है.एसएसपी आकाश के मुताबिक पुलिस ने उस कमरे को सील कर लिया है जहां पर वे सभी आरोपी मिला करते थे. फ्लैट हैदर के चाचा तहसीम सिद्दिकी का है. रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दिकी सपा नेता अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है. एसएसपी ने बताया- ये गैंग पेपर को 2,000 रुपए पर व्यक्ति बेचने की प्लानिंग कर रही थी. इसके लिए ग्रुप भी बना लिया गया था.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।