Skip to main content

TMC का एक और MLA हुआ बीजेपी में शामिल, कई और के शामिल

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी के विधायकों का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है. बुधवार को टीएमसी के एक और विधायक मोनिरुल इस्लाम ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले मंगलवार को टीएमसी के दो विधायकों और 29 पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे. बता दें कि मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जिस तरीके से पश्‍च‍िम बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुए उसी तरीके से यहां सात चरणों में लोगों को पार्टी में शामिल करवाएंगे. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं और कभी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. कैलााश विजयवर्गीय ने कहा कि आज उसका पहला चरण है. उन्‍होंने कहा कि ममता जी की तानाशाही से तंग आकर सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. 3 विधायक और 29 पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुकुल रॉय ने कहा कि हमलोग बंगाल में संघर्ष करेंगे.गौरतलब है कि टीएमसी के दो विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी. टीएमसी के और विधायकों के बीजेपी के संपर्क होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट में फेरबदल किया था. इस बार कैबिनेट में कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई है. ममता बनर्जी द्वारी किए गए इस फेरबदल के बाद शुभेंदु अधिकारी को सिंचाई और परिवहन मंत्रालय, सोमेन माहापात्र को स्वास्थ्य एंव पर्यावरण मंत्रालय जबकि राजीव बनर्जी को आदिवासी विकास मंत्री बनाया गया था. वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन के पुनर्गठन के मकसद से तृणमूल कांग्रेस अपने नाराज नेताओं से संपर्क साध रही है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि हम ऐसा नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं, जो कुछ कारणों से निष्क्रिय हो गए हैं. हम हर किसी को पार्टी में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं.' कोलकाता के महापौर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम ने रविवार को शहर के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी से मुलाकात की, जिन्होंने सक्रिय राजनीति से विश्राम ले लिया हैउन्होंने चटर्जी से पार्टी में लौटने और संगठन की जिम्मेदारी देखने को कहा था. हालांकि चटर्जी ने इस बाबत कोई भी वादा नहीं किया था. तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने नाराज नेताओं से मुलाकात की है और उनसे ''गलतफहमियों'' को भूलाकर पार्टी में वापस आने का आग्रह किया था. इसी बीच इस तरह की खबरें मिल रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए थे.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।