प्रतापगढ। बाघराय। विकासखंड बिहार ग्रामसभा त्रिलोकपुर के प्रथान वीरेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी वह प्रधानी छोड़ देने की धमकी देने वाले के बारे में बाघराय पुलिस को मिला महत्वपूर्ण सुराग। दबोचे गए कुछ चिन्हित व्यक्ति महत्वपूर्ण सुराग मिलने और कई मामले मे क्लू मिलने की है संभावना। ग्रामसभा त्रिलोकपुर के प्रधान वीरेंद्र सिंह की गांव में जनता के बीच लोकप्रियता और बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुछ षड्यंत्रकारी ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह को जान से मारने वा प्रधानी छोड़ देने की धमकी फोन पर दिया था। जब मामले की सूचना लेकर बीरेन्द्र सिंह बाघराय थाने गए और जिस नंबर से धमकी दी गई थी वह नंबर बाघराय थाना अध्यक्ष नन्हे यादव को दिया और पूरी बात बताई तो उस नंबर पर थानाध्यक्ष के फोन किया पर वह नंबर बंद था। इसी बीच बीरेंद्र सिंह क्षेत्र के मीडिया को इस मामले को बताया मीडिया में बात आते ही खबरें दैनिक समाचार पत्रों टीवी चैनल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाघराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर के जैसे ही जांच के लिए कदम बढ़ाया कुछ सुराग बाघराय पुलिस के हाथ लगा कुछ लोगों को चिन्हित करके उठाया गया। अब मामले को लेकर बाघराय पुलिस जल्द ही पर्दाफाश करने वाली है। इधर डर के साए में जी रहा ग्राम प्रधान को कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मुहैया कराई गई है। जिले में हो रहे अपराध को देखते हुए जिसको भी आज तक धमकी दी गई उसके ऊपर हमला हुआ है। ऐसे में बाघराय पुलिस को तत्काल प्रधान की सुरक्षा में एक गार्ड को नियुक्त करना चाहिए जब तक मामले का पूरी तरह से पर्दाफाश ना हो जाए।
धर्मेंद्र। दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़
DlightNews
Comments
Post a Comment