Skip to main content

किसान भाई उद्यान विभाग की संचालित योजनाओं का उठाये लाभ -----------------

किसान भाई उद्यान विभाग की संचालित योजनाओं का उठाये लाभ
-----------------
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किसान भाईओं को अवगत कराया है कि उद्यान विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में कृषकों का पंजीकरण ‘‘आनलाइन रजिस्ट्रेशन ;नचंहतपबनसजनतमण्बवउ परद्ध पहले आओं पहले पाओ’’ अनुदान का भुगतान डी0बी0टी0 से लागू है। उन्होने बताया है कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम नवीन उद्यान रोपण (आम, अमरूद, केला) मसाला की खेती (हल्दी, प्याज, लहसुन) पुष्प की खेती (गेंदा), पुराने बागो का जीर्णोद्धार-10 है0, ग्रीन हाउस-500 वर्ग मी0, मौन पालन-05, ट्रेक्टर-1, पावर टिलर-4, कृषक प्रशिक्षण-100 एवं सेमीनार-01 सम्मिलित है।
उन्होने बताया है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘‘पर ड्राप मोर क्राप’’ (माइक्रोइरीगेशन) योजनान्तर्गत ड्रिप सिंचाई-218, पोर्टेबल स्प्रिंकलर-616 है0, माइक्रो स्प्रिंकलर-120 है0, मिनी स्प्रिंकलर-102 है0, रेनगन स्पिं्रकलर-58 है0 एवं 50 कृषकों के प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त है। औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) ए0सी0पी0 योजनान्तर्गत सब्जी की खेती, मसाला की खेती, पुष्प की खेती एवं आई0पी0एम0 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन को प्रोत्साहन योजनान्तर्गत पान बरेजा निर्माण (1500 वर्ग मी0)-05 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत ‘‘पान विकास योजनान्तर्गत’’ पान बरेजा निर्माण (500 वर्ग मी0)-30 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। फलपटटी विकास योजनान्तर्गत कैनोपी प्रबन्धन/जीर्णोद्धार-4.0, आई0पी0एम0-14.6, पावर्ड नैपसेक स्प्रेयर-10 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। आयुष मिशन योजनान्तर्गत तुलसी की खेती-10 है0 एवं एलोवेरा की खेती-05 है0 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजनाओं के विस्तृत जानकारी हेतु किसान भाई कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी प्रतापगढ़ में सम्पर्क कर सकते है।
उन्होने बताया है कि शासनादेश के अनुरूप कृषक पंजीकरण के सात दिवस के अन्दर आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक के प्रथम पेज की छायाप्रति, खतौनी एवं एक फोटो जमाकर दें अन्यथा बाद में पंजीकृत कृषक जिसने शासनादेश के अनुरूप आवेदन जमा कर दिया होगा वह आपके पहले कार्यक्रम का पात्र हो जायेगा एवं उसका आवेदन लक्ष्य की उपलब्धता के अनुरूप स्वीकृत कर दिया जायेगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत पौध राजकीय पौधशाला से स्वयं के व्यय पर, अन्य सभी मद/कार्यक्रम में कृषक को अपने व्यय से स्वयं कराना होगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुदान का भुगतान सत्यापन के उपरान्त बजट की उपलब्धता के आधार पर पंजीकरण के अनुरूप खाते में आनलाइन डी0बी0टी0 के माध्यम से किया जायेगा।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।