TVS मोटर कंपनी ने भारत में TVS अपाचे RR 310 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है जो रेस के हिसाब से ट्यून किए गए स्लिपर क्लच से लैस की गई है. TVS की मानें तो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव आवश्यक थे और स्लिपर क्लच लगाए जाने के बाद बाइक ज़्यादा स्टेबल हुई है, इसके साथ ही मोड़ पर गियर उतारते समय यह बहुत आसानी से हैंडल होती है. बाइक को हल्के स्टाइल बदलाव दिए गए हैं जिनमें नया फैंटम ब्लैक कलर शामिल है. बता दें कि जिन ग्राहकों ने अपाचे RR 310 पहले से खरीद रखी है वो भी इस सिस्टम को बाइक में अपडेट करवा सकते हैं जो TVS रेसिंग एक्सेसरी पर उपलब्ध है.
DlightNews


Comments
Post a Comment