प्रतापगढ। बाघराय। ब्लाक विकासखंड बिहार के ग्राम प्रधान तिलोकपुर को जान से मारने की दी गई धमकी। बाघराय के ग्राम सभा तिलोकपुर के प्रधान वीरेंद्र सिंह को कल दिनांक 24/5/2019 को शाम 4:00 बजे के लगभग ग्राम प्रधान के मोबाइल पर अज्ञात फोन आया पहले तो फोन करने वाले ने प्रधान से पूछा इस समय प्रधान कहां पर हो उसके बाद प्रधान से कहा कि त्रिलोकपुर की प्रधानी छोड़ दीजिए अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। प्रधानी नहीं छोड़ोगे तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। और प्रधानी से इस्तीफा दे दें और बिहार ब्लाक मैं कभी मत जाना आने वाले समय में प्रधानी का इलेक्शन भी मत लड़ना इतनी बात के बाद प्रधान ने पूछा आप कौन हो फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली गुप्ता देते हुए प्रधान को जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। इस घटना के बाद प्रधान व प्रधान का परिवार डरा सहमा बाघराय थाने पहुंचकर आज मामले की सूचना दिया है। बाघराय पुलिस तहरीर मिलते ही मामले की जांच के लिए सीडीआर निकलवाने की तैयारी में है।
DlightNews

Comments
Post a Comment