Skip to main content

360 किलोमीटर प्रति घंटा दौड़ कर रिकॉर्ड बनाया

जापान की एक बुलेट ट्रेन (Bullet Train) ने 360 किलोमीटर प्रति घंटा दौड़ कर रिकॉर्ड बनाया है. टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) से पहले ही जापान ने अब तक की सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन का परीक्षण शुरू कर दिया है. N700s मॉडल की बुलेट ट्रेनें 10 सालों से जापान में दौड़ रही है. लेकिन 360 किलोमीटर चलने वाली ये ट्रेन कम एनर्जी खाती है और भूंकप की स्थिति में सेफ्टी फीचर के साथ आई है.बुलेट ट्रेन का परीक्षण मोयबारा और क्योटो के बीच दौड़ाकर किया गया. सेंट्रल जापान रेलवे कॉर्पोशन के मुताबिक ये शिंकासेन बुलेट ट्रेन (Shinkansen Bullet Train) की ये अभी तक का सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन है. हांलाकि ये ट्रेन सर्विस में आने के बाद 285 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी. जापान रेलवे कॉर्पोरेशन ने इन बुलेट ट्रेन (Bullet Train) की सीरिज़ के लिए 2.2 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जिनका परीक्षण जून महीने तक चलता रहेगा.जापान की बुलेट ट्रेन की शुरुआत साल 1964 में हुई थी. उस दौरान भी टोक्यो में ओलंपिक्स (Olympic Games) हुआ था. जापान के बाद जेआर सेंट्रल इस बुलेट ट्रेन को टेक्सास और ताइवान में भी बेचने की सोच रहे हैं.फिलहाल ईस्ट जेआर कंपनी भी अल्फा-एक्स (Alfa-X) की टेस्टिंग कर रही है, जो 360 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी. लेकिन उसके लिए 2030 तक का इंतज़ार करना होगा. ये ट्रेन टोक्यो और होक्काइदो को जोड़ेगे.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।