Skip to main content

कानपुर में मकान में लगी भीषण आग, पांचवीं मंजिल पर एक घंटे फंसा रहा परिवार

कानपुर में मकान में लगी भीषण आग, पांचवीं मंजिल पर एक घंटे फंसा रहा परिवार

एक घंटे के बाद दमकल टीम ने परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल निकाल लिया।...

कानपुर । कलक्टरगंज की मूंगफली वाली गली निवासी बारदाना कारोबारी भाइयों अनुराग मिश्र व सत्येंद्र मिश्र के पांच मंजिला घर में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। लपटों व धुएं के बीच ऊपरी तल पर रह रहे कारोबारी भाइयों का परिवार भी फंस गया।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद आई दमकल टीम ने इमारत के बाहर से सीढ़ी लगाकर परिवार के सदस्यों को निकालना शुरू किया और करीब एक घंटे बाद परिवर को सकुशल बाहर निकाल लिया। करीब एक दर्जन गाडिय़ों से पानी की बौछार डालकर मकान की आग पर काबू पाया गया। सेना के जवान, एम्बुलेंस को भी बुलाया गया और एसएसपी भी रेस्क्यू के दौरान रहे।

बारदाना कारोबारी अनुराग मिश्र का परिवार इमारत की तीसरी मंजिल पर और उनके भाई सत्येंद्र का परिवार भवन की चौथी मंजिल पर रहता है। बेसमेंट में शुक्लागंज निवासी मुस्ताक अहमद की रस्सी की दुकान व अनुराग की बारदाने की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दवा कारोबारी फरमान इलाही की दुकान व गोदाम है। दूसरे तल पर अनुराग ने माल रखने के लिए गोदाम बना रखा है।

शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। प्लास्टिक व टाट की बोरियां जलने से तेज लपटें व धुंआ उठा तो पांचवीं मंजिल पर सो रहे परिवार का दम घुटने लगा। अनुराग की पत्नी शशी उठीं और नीचे जाकर देखा तो आग लगी थी। शोर मचाते हुए उन्होंने पूरे परिवार को जगाया और फिर तीसरी मंजिल पर रह रहे सत्येंद्र के परिवार को भी उठाया। पूरे परिवार ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सीढिय़ों तक आग फैलने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

पांचवीं मंजिल पर फंसे परिवार की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड पुलिस को सूचना दी। करीब पंद्रह मिनट में लाटूश रोड व फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंच गई।

दमकल जवानों ने मकान में सीढ़ी लगाकर एक घंटे के अंदर एक एक करके सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अनुराग, उनकी पत्नी शशि, तीन वर्षीय बेटे विनायक, पांच वर्षीय बेटी श्रेया व सत्येंद्र सकुशल निकाला। इसके बाद तीसरी मंजिल पर फंसीं अनुराग की मां 70 वर्षीय उर्मिला देवी, सत्येंद्र की पत्नी निशा, उनकी 20 वर्षीय बेटी अनुष्का धुएं के कारण बेहोश हो गई थीं, उन्हें तुरंत एंबुलेंस से उर्सला अस्पताल भेजा गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीएफओ ने इमारत के चारों और से पानी की बौछार कराकर आग पर काबू पाया।
अबधेश कुमार जिला रिपोटर कानपुर महानगर की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।