दौड़ लगा रहे युवक की बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक मौत,
दौड़ लगा रहे युवक की बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक मौत,
ग्राम ऊमरसाना बजरंगबली मंदिर जल निगम कार्यालय के समीप हुई दुर्घटना,
आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम,
दुर्घटना व जाम की सूचना पर एसपी, सीओ व पुलिस वल घटनास्थल पर पहुंचे।
फोटो परिचय। घटना स्थल पर लगा जाम, मौके पर मौजूद भीड व सीओ, एसपी एवं पुलिस वल तथा रोते विलखते परिजन व मृतक का फाइल फोटो।
औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम ऊमरसाना के सामने बजरंग वली मंदिर के आगे जल निगम कार्यालय के समीप मंगलवार की सुबह दौड़ लगा रहे। एक युवक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर झाड़ियों में जा गिरा। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आला अधिकारी एवं पुलिस वल ने जाम को खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम ककोर खुर्द ककुरिया निवासी रोहित यादव 20 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव मंगलवार की भोर करीब साढे 5 बजे पुलिस भर्ती के लिए तैयारी करने के चलते दौड़ लगाने के लिए निकला था। वह अपने गांव से दौड़ता हुआ मुख्यालय की ओर जा रहा था। जैसे ही वह दिबियापुर रोड स्थित बजरंग वली मंदिर जल निगम कार्यालय के समीप पहुंचा। उसी समय औरैया की ओर से जा रही बोलेरो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर झाड़ियों में जा गिरा। समय से घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। तथा उसका मोबाइल फोन लगाया तो घंटी बज रही थी। जिस पर परि जन सड़क पर घंटी की आवाज सुनते हुए आगे बढ़े। तभी उन्होंने उपरोक्त स्थान पर रोहित का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ पाया। दुर्घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये, और उन्होंने आक्रोशित होकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस व सीओ सिटी श्योदान सिंह घटना स्थल पर पहुंच गये, और जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। वह लोग कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़े थे। उसी समय पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर घटना स्थल पर पहुंच गये, और उन्होंने करीब 2 घंटे बाद परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वाशन दिलाया। जिस पर जाम खुल गया। थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में करुण क्रंदन गूंज रहा था। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह यादव ने थाना पुलिस को बोलेरो व चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि मृतक दो भाई हैं। जिनमें से छोटा भाई मोहित है। तथा उसके पिता सुरेंद्र सिंह एनटीपीसी में गार्ड की नौकरी करते हैं।
अबधेश कुमार. जिला रिपोटर कानपुर महानगर की रिपो
अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी
बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment