Skip to main content

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमेठी में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के करीबी BJP कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्व प्रधान की हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने शुक्रवार को बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गत 25 मई की रात को हुई हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त वसीम को जामो थाना क्षेत्र के शाल्हापुर में गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. अब इस मामले के सभी पांच अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. इसमें वसीम, नसीम, गोलू, धर्मनाथ और क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र शामिल हैं. सभी के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. आपको बता दें कि पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद स्मृति ईरानी बरौलिया गांव पहुंचीं थीं और सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा
में शामिल हुईं थीं. स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाये. इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं. स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया था. इससे पहले वह सिंह के परिवार वालों से मिलीं और उन्हें ढाढस बंधाया था. उधर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता की मौत अत्यंत दुखद है. वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे. भले ही हत्यारे जमीन के भीतर क्यों ना छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा. इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है. उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।