Skip to main content

राहुल गांधी के इस्तीफे पर कुछ ऐसा कह गए रजनीकांत, क्या होगा कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला..

लोकसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया. राहुल गांधी इसके बावजूद अभी भी इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं. राहुल गांधी  के इस्तीफा देने की खबर पर चारों ओर से रिएक्शन आ रहे हैं. इस कड़ी में अब  साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत  का नाम भी जुड़ गया है. रजनीकांत ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने के संबंध में अपनी राय रखी है. रजनीकांत  ने इस संबंध में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस्तीफा ना देने की बात की बात कही है.  रजनीकांत
के बयान पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं.रजनीकांत (Rajinikanth) ने चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा: "राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए. उन्हें इसको प्रूव करना चाहिए कि वो यह कर सकते हैं. लोकतंत्र में विपक्ष को मजबूत होना चाहिए." रजनीकांत ने इस तरह राहुल गांधी का समर्थन किया है. राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी. इससे पहले रजनीकांत (Rajinikanth) ने बीजेपी की जीत पर भी बयान दिया था.रजनीकांत (Rajinikanth) ने कहा था: "यह जीत मोदी के लिए जीत है. वह एक करिश्माई नेता हैं. भारत में जवाहर लाल नेहरू और राजवी गांधी के बाद नरेंद्र मोदी करिश्माई नेता हैं. मैं नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह में जा रहा हूं." नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रजनीकांत के अलावा कमल हासन को भी आमंत्रित किया गया है. अभिनेताओं से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. कमल हासन की मक्कल नीधि मय्यम पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था और रजनीकांत ने दिसंबर 2017 में राजनीति में आने के बारे में की गई घोषणा को अभी तक औपचारिक रूप नहीं दिया है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।