Skip to main content

Samsung Galaxy A50 की कीमत भारत में कम कर दी गई है। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की है। गैजेट्स 360 को पता चला है

Samsung Galaxy A50 की कीमत भारत में कम कर दी गई है। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की है। गैजेट्स 360 को पता चला है कि Galaxy A50 के 4 जीबी रैम के साथ 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी सस्ते में बेचा जाएगा। याद रहे कि Galaxy A50 को इस साल फरवरी महीने में 19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की मार्केट में भिड़ंत Xiaomi, Vivo और Oppo जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट से है। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित सैमसंग के नए वन यूआई पर चलता है।
Samsung Galaxy A50 की भारत में कीमत
कीमत में कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,490 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,490 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में पहले 19,990 रुपये में बेचा जाता था। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,990 रुपये थी। फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

गौर करने वाली बात है कि फोन नई कीमत में Samsung India की वेबसाइट पर उपलब्ध है। Amazon.in और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी हैंडसेट की बिक्री नई कीमत में हो रही है। Samsung India ने गैजेट्स 360 को कीमतों में कटौती की जानकारी दी है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung ने इस साल फरवरी महीने में गैलेक्सी ए50 के साथ Galaxy A30 और Galaxy A10 को भारतीय मार्केट में उतारा था।

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन
भारतीय मार्केट में गैलेक्सी ए सीरीज़ का सबसे प्रीमियम हैंडसेट है Samsung Galaxy A50। इसमें में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। गैलेक्सी ए50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा हैडंसेट सैमसंग के इंटेलीजेंट सीन ऑप्टिमाइज़र के साथ आता है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।