Skip to main content

World Cup 2019, IND vs BAN Warm Up Match Live Cricket Score: बांग्‍लादेश ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग करेगा

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले प्रैक्टिस मैच में करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम वर्ल्‍डकप  (World Cup 2019) में अपने अभियान से पूर्व, बांग्लादेश (India vs Bangladesh) का मुकाबला कर रही है. पहले प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम (Team India) की बल्‍लेबाजी बुरी तरह से नाकाम रही थी. दूसरे और अपने अंतिम अभ्यास मैच में वापसी करके विराट ब्रिगेड  हर विभाग को चाक चौबंद करने का प्रयास करेगी. खिताब के प्रबल दावेदार भारत की इंग्लैंड पहुंचने पर शुरुआत अनुकूल नहीं रही और उसे ओवल में पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हार झेलनी पड़ी. आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भले ही कहा है कि यह हार चिंता का विषय नहीं है लेकिन फिर भी टीम, वर्ल्‍डकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को होने वाले पहले मैच से पूर्व अपना मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मैच में बांग्‍लादेश के कप्‍तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीता है और पहले बॉलिंग का फैसला लिया है.
टीम इंडिया का सबसे खराब डांसर और 'सेल्‍फीमैन' कौन, रोहित शर्मा ने लिया एक ही नाम..
टीम इंडिया बल्लेबाजी में अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा (Rohit Sharma),शिखर धवन (Shikhar Dhawan)और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर बहुत निर्भर है लेकिन ये तीनों मिलकर 22 रन ही बना पाए. ट्रेंट बोल्ट की स्विंग लेती गेंदों के सामने शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बाद भारतीय टीम (Team India) उबर नहीं पाई जिससे साफ हो गया कि टूर्नामेंट के दौरान इन तीनों की असफलता भारत को कितनी भारी पड़ सकती है. नंबर चार को लेकर लंबे समय तक चर्चा चलती रही लेकिन पिछले मैच में केएल राहुल इस स्थान पर उतरे और फिर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जडेजा ने 50 गेंदों पर 54 रन बनाकर वर्ल्‍डकप की अंतिम एकादश में जगह के लिये अपना दावा मजबूत कर दिया है. यह आलराउंडर पहले भी इंग्लैंड में सफल रहा है. भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई फिर से जसप्रीत बुमराह करेंगे. पिछले मैच में भी उन्होंने चार ओवर में दो रन देकर एक विकेट लिया था. भारत ने दो विकेट जल्दी निकाल दिये थे लेकिन गेंदबाज इसका आगे फायदा नहीं उठा पाए.
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इस तरह की छोटी-छोटी कमियों से निजात पाने की कोशिश करेगी. बांग्लादेश को वर्ल्‍डकप से पहले अभी तक अभ्यास का मौका नहीं मिला है. पाकिस्तान के खिलाफ उसका पहला मैच बारिश के कारण बिना गेंद फेंके हुए ही रद्द कर दिया गया था लेकिन यहां आने से पहले बांग्लादेश ने आयरलैंड में त्रिकोणीय सीरीज जीती जहां की परिस्थितियां लगभग समान हैं. बांग्लादेश की टीम परिस्थितियों से बेहतर तालमेल बिठा सकती है और इसलिए भारत को सतर्क रहने की जरूरत होगी.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
 भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी.
 बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अबू जैद, लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।