फिरोजाबाद जिले में लुटेरों ने जगह-जगह आतंक फैलाते हुए ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दिया और लूट का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात खैरगढ़ थाना क्षेत्र के सांखिनी गांव निवासी रामरतन कश्यप (20) अपने दोस्तों के साथ खेत पर अपने पिता को खाना देने जा रहा था. तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसके एक दोस्त का फोन छीन लिया. रामरतन ने इसका विरोध किया तो बदमाश उसे गोली मार भाग गए.
Comments
Post a Comment