Skip to main content

खेलते-खेलते पानी में गिरा और थम गईं किशोर की सांसें, परिजनों में मचा कोहराम

खेलते-खेलते पानी में गिरा और थम गईं किशोर की सांसें, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 28 May 2019
औरैया के बाबरपुर कस्बे में खाली प्लाट के जलभराव में डूबने से किशोर की मौत।...

औरैया । बाबरपुर कस्बे में खेलते खेलते खाली प्लाट के जलभराव में गिरे किशोर की सांसें थम गईं। चार भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी उसकी मौत से गमगीन हो गए और नगर पंचायत की लापरवाही को कोसते नजर आए।

शास्त्री नगर निवासी विमलेश नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। उनके चार पुत्र अर्जुन, कृष्णा, लखन और राम तथा पांच पुत्रियां नेहा, जूली, रेखा, पूनम और लक्ष्मी हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह उनका सबसे छोटा 12 वर्षीय पुत्र लखन घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह नई तहसील भवन के पास चला गया। यहां पर खाली प्लॉट में जलभराव है, जिसमें लखन खेलते खेलते गिर गया।

उसे डूबता देखकर पास में काम कर रहे मजदूर दौड़े और किसी तरह पानी से बाहर निकाला। इस बीच पहुंचे मोहल्ले के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से गमगीन लोगों ने बताया खाली प्लॉट में वर्षों से पानी भरा है। कई बार नगर पंचायत में सूचना दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर नगर पंचायत की लापरवाही में किशोर की जान चली ही गई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।