Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में तीन दिवसीय सी आर ई कार्यक्रम के साथ-साथ जन-जागरूकता के दो अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 29 नवम्बर 2021(27 से 29 नवंबर) के बीच में दिव्यांगजन अधिकार स्थिति और नीतियां विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सीआर ई कार्यक्रम का समापन आज हो गया। इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से 100 पुनर्वास व्यवसायिकों ने  प्रतिभाग किया। आज के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास ने भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के महत्व तथा उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अपनी बात कहते हुए डॉ दास ने कहा कि भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों की समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए तथा पाठ्यक्रमों को दिव्यांगजन के अनुकूल बनाने के साथ-साथ रोजगार परक भी बनाना चाहिए। आज विशेषज्ञों को क्रॉस डिसेबिलिटी एप्रोच के साथ काम करना चाहिए जिससे कि वे एक दिव्यांगता के साथ-साथ अन्य दिव्यांगता के छात्रों को भी डील कर सकें।समापन समारोह में सक्षम के श्री कमला कांत पांडे एवं डॉ जयशंकर प्रसाद पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। * एक अन्य कार्यक्रम में रजही स्थित रेलवे विशेष सुरक्षा बल के सभागार भवन में जन-जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया* जिसमें दिव्यांगता के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण तथा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा ई-परामर्श श्रृंखला की 150 वीं कड़ी में नवजात शिशु का श्रवण परीक्षण तथा वर्तमान परिदृश्य विषय पर ऑनलाइन वेबीनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें नवजात शिशु के श्रवण परीक्षण के महत्व के बारे में बताया गया कि यदि समय से बच्चों के सुनाई की जांच हो जाए तो उन्हें भाषा और वाणी से उत्पन्न होने वाली दिव्यांगता से बचाया जा सकता है।आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक श्री रवि कुमार, नीरज मधुकर, श्री राजेश कुमार सहित सीआरसी गोरखपुर के अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।