Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश

वोटर बने जिम्मेदार बने के अंतर्गत हुआ महाविद्यालय में हुआ स्वीप कार्यक्रम का आयोजन।

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा, गोरखपुर में 'स्वीप कार्यक्रम' के अंतर्गत छात्र -छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव प्रसाद (तहसीलदार, सहजनवा) ने लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व को रेखांकित करते हुई 18 वर्ष की आयु के ऊपर  के सभी छात्र -छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने और आगामी चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।   विशिष्ट अतिथि अमित कुमार सिंह (नायब तहसीलदार,सहजनवा ) ने छात्रों को निर्वाचन सूची में नाम जोड़ने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से समझाते हुए मतदान सम्बन्धी सभी जानकारियों के लिए ,यू ट्यूब चैनल गोरखपुर' सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे


फेसबुक, ट्विटर आदि पर जुड़ने की बात कही। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कुमुद त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में  छात्र -छात्राओं को एक आदर्श भारतीय नागरिक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु न केवल अपने मत का प्रयोग, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अधिकतम योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध किया। इस अवसर पर छात्र -छात्राओं को मतदान  हेतु शपथ भी दिलाई गयी। .




इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सहजनवा ब्लॉक के उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन अमित गोयल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ. तरन्नुम बानो, डॉ. मनीषा, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, डॉ. ममता गौतम,डॉ. महंथ यादव, डॉ. अंकिता  मद्धेशिया, डॉ. राजनी गुप्ता एवं महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।  

रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।